{"_id":"5963730d4f1c1bb9428b46d7","slug":"21499689741-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 50 हजार
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला (पीलीभीत)। खुद को बैंक प्रबंधक बताकर जालसाज ने किसान से उसके एटीएम का कोड जान लिया। इसके बाद सात बार में खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर मिलने पर पीली पर्ची देकर टरका दिया, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर निवासी ओमकार पुत्र रामभरोसे ने बताया कि वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की मझोला शाखा में है। सोमवार सुबह उनके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंक का प्रबंधक बताया। इसके बाद आधार कार्ड जमा न होने पर खाता बंद होने की बात कही। इसी दौरान झांसे में लेकर एटीएम का कोड जान लिया। इसके कुछ देर में ही खाते से सात बार में 50 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। तत्काल बैंक पहुंचकर घटना की जानकारी दी और खाता बंद कराया। जिससे बकाया 31 हजार रुपये जालसाज नहीं ले सका। यहां से जानकारी करने के बाद पीड़ित ने न्यूरिया थाना जाकर पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक कर्मचारियों से संपर्क कर सुराग जुटाए जाएंगे। पीड़ित को बतौर रिसीविंग पीली पर्ची दी गई है।