फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने भेजी रिपोर्ट, कोर्ट से जारी हुआ संजीव का रिहाई आदेश

पुलिस ने भेजी रिपोर्ट, कोर्ट से जारी हुआ संजीव का रिहाई आदेश

Thu, 02 May 2019 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भेजी रिपोर्ट, कोर्ट से जारी हुआ संजीव का रिहाई आदेश
बीसलपुर (पीलीभीत)। पुलिस के रिपोर्ट भेजने के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट ने टीचर संजीव की रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। इधर, इस पूरे मामले की सीओ बीसलपुर ने जांच शुरू कर दी है। ऐसे में लाइन हाजिर हुए तीनों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को यूपी 100 की गाड़ी में बाइक की मामूली टक्कर लगने के बाद पुलिस ने अकौड़ा गांव निवासी टीचर संजीव को जेल भेज दिया था। इसके विरोध में बुधवार को विधायक रामसरन वर्मा के साथ ग्रामीण ने धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद संजीव से मारपीट करने के आरोपी तीनों सिपाही राहुल सिंह, आनंद कुमार और परमेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। विधायक की मांग पर सीओ बीसलपुर ने संजीव को रिहा कराने का आश्वासन दिया था। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक ने धारा 169 की रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी। एसपी ने रिपोर्ट न्यायालय भेज दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने संजीव की रिहाई का आदेश जारी कर दिया। उधर, सिपाहियों की मुश्किलें अभी भी बरकरार है। उन पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

संजीव की रिहाई के आदेश हो चुके हैं। इस मामले में सीआरपीसी की धारा 169 के तहत रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसे स्वीकार कर न्यायालय ने रिहाई आदेश जारी कर दिया। इस मामले में आरोपी तीनों सिपाहियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट जल्द एसपी को भेजी जाएगी। अगर वे दोषी पाए गए तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीण मलिक, बीसलपुर सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed