फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पत्नी का शव लटका देखा तो पति भी लटक गया फंदे पर, हालत गंभीर

पत्नी का शव लटका देखा तो पति भी लटक गया फंदे पर, हालत गंभीर

Tue, 30 Apr 2019 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी का शव लटका देखा तो पति भी लटक गया फंदे पर, हालत गंभीर
गभिया सहराई (माधोटांडा)। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पहले पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद पति ने उसी दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने समय पर पहुंचकर उसे बचा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे खटीमा (उत्तराखंड) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। सोमवार शाम विवाहिता के भाई ने दहेज के लिए हत्या की तहरीर रमनगरा चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने गांव पहुंचकर विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर की है। गांव निवासी 27 वर्षीय अजय राय मजदूरी करता है। रविवार रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी 22 वर्षीय झरना विश्वास से झगड़ा हो गया। दंपती की देर रात तक आपस में कहासुनी होती रही। दूसरे दिन सोमवार सुबह करीब आठ बजे मजदूरी पर जाने से पहले अजय ने झरना से खाना बनाने के लिए कहा। इस पर झरना बिना कुछ बोले कमरे में चली गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर कुंडे के सहारे लटक गई। काफी देर बाद भी पत्नी के बाहर न निकलने पर अजय उसे देखने पहुंचा तो शव फंदे पर लटका मिला। यह देख अजय के होश उड़ गए। उसने पत्नी झरना के शव को नीचे उतारा और उसी दुपट्टे से फंदा बनाकर खुद लटक गया। घर की तरफ से गुजर रहे ग्रामीणों ने अजय को फंदे पर लटकते देखा तो शोर मचाया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने उसे फंदे से उतारा। घरवालों ने अजय को इलाज के लिए खटीमा (उत्तराखंड) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर झरना के परिवार वालों को दी गई। इस पर परिवार के कुछ लोग थाना क्षेत्र के ही रमनगरा गांव से आए। कुछ देर रुककर नाराजगी जताई और फिर चले गए। कई घंटे गुजरने के बाद सोमवार शाम को झरना के भाई सचिन सरकार ने रमनगरा चौकी पर जाकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद माधोटांडा पुलिस हरकत में आई। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सात माह पहले हुई थी झरना और अजय की शादी
गभिया सहराई (माधोटांडा)। रमनगरा गांव निवासी झरना और महाराजपुर निवासी अजय राय दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। अजय की शादी दो साल पहले चंदिया हजारा की एक युवती से हुई थी। उसने शादी के सात माह बाद ही फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसमें कोई शिकायत न होने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। मामला पंचायत स्तर से ही निपट गया था। इसके अलावा झरना की भी पहले शादी हो चुकी है। उसके पहले पति ने भी दिल्ली में फंदा लगाकर जान दे दी थी। अभी करीब सात माह पहले ही झरना और अजय की शादी हुई थी। दोनों के बीच रिश्ते खासा बेहतर नहीं थे। उनके बीच विवाद आए दिन हुआ करते थे। अजय के परिवार वाले भी घटना के बाद इस बात को स्वीकारते नजर आए। यह भी स्वीकारा कि रविवार रात को दंपती के बीच काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस मकान में घटना हुई है, उसी में अजय का परिवार भी रहता है। झरना के भाई ने जहां अजय व उसके परिवार के लोगों पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। वहीं ससुराल वाले खुद को बेकसूर बताते रहे। घर पर मौजूद अजय के पिता व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि जिस वक्त ये सब हुआ वह वहां नही थे। अजय के भाई मजदूरी पर गए हुए थे। उनको बाद में गांव में दोनों के फंदा लगाने का शोर मचने पर पता लगा। परिवार वाले दोनों के बीच हुए झगड़े को ही घटना की वजह बताते रहे। ग्रामीण भी इसी ओर इशारा करते नजर आए। दिन भर घटना को लेकर अनभिज्ञता जताती रही पुलिस अब शाम को तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। रमनगरा चौकी से पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी की। जिसके बाद झरना के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे मे ले लिया है।

सोमवार शाम को मामले की सूचना मिली है। विवाहिता झरना के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उसके ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। मौका मुआयना कर जानकारी जु टा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया ह। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - उमेश कुमार सोलंकी, माधोटांडा इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed