फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो परिवारों की होली हुई बदरंग

दो परिवारों की होली हुई बदरंग

Wed, 20 Mar 2019 12:09 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो परिवारों की होली हुई बदरंग
पीलीभीत। त्योहार से एक दिन पहले दो परिवारों की होली बदरंग हो गई। बेटियों के घर से लौट रहे दो बुजुर्गों की अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मौत हो गई। इनमें एक हादसा सुनगढ़ी और दूसरा जहानाबाद थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

पहला हादसा बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर रूपपुर गांव के पास हुआ। न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव निवासी रघुनंदन (62) सोमवार को अपनी बेटी चमेली देवी के घर खजुराह गौंटिया दावत में गए थे। रघुनंदन के साथ उनके दूसरे दामाद माधोटांडा थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा निवासी रामखिलावन (24) भी गए थे। वहां देर शाम दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक रामखिलावन चला रहे थे। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर रूपपुर गांव के पास उनकी बाइक में टेंपो ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रघुनंदन की मौत हो गई। रघुनंदन के दो बेटी और चार बेटे हैं। पुलिस को मौके से कोई हेलमेट न मिलने से उनके बिना हेलमेट बाइक चलाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

दूसरा, हादसा जहानाबाद थाना क्षेत्र के निसरा गांव के बाहर हुआ। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बेहरीखेड़ा गांव निवासी कृपाल (60) सोमवार शाम अपनी बेटी सुखरानी के घर जहानाबाद थाना क्षेत्र के निसरा गांव गए थे। वहां से अगले दिन मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। निसरा गांव के बाहर कुछ दूर पहुंचने पर कृपाल को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना सूचना मिलने पर पहुंचे रिश्तेदार कृपाल को उठाकर सीएचसी जहानाबाद ले गए। वहां उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed