फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 17 Mar 2019 10:27 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
न्यूरिया (पीलीभीत)। नाश्ता करने के बाद बिना बताए घर से निकले 22 वर्षीय किसान मुकेश का शव मकान से एक किलोमीटर की दूरी पर खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। शव उतारकर घर लाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। परिजन किसान के आत्महत्या करने की बात कहते रहे, लेकिन इसके पीछे कारणों को लेकर कोई कुछ नहीं बता सका। न्यूरिया पुलिस ने जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुलिस ग्रामीणों से संपर्क कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के भौरियाई गांव निवासी मुकेश पुत्र पूरनलाल खेती करते थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे उसने परिवार के अन्य सदस्यों संग नाश्ता किया। इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। परिवार वाले गांव में ही किसी काम से जाने की बात सोचकर निश्चिंत हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद मुकेश का शव मकान से एक किलोमीटर की दूरी पर शंकर लाल के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। फंदा रस्सी का बना था। ग्रामीणों ने फंदे पर लटकता शव देखा तो हड़कंप मच गया। शोर पर कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले भी आ गए। घरवाले ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारकर घर ले गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। इस पर एसएसआई सतीश बाजपेई पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने मुकेश के आत्महत्या कर लेने का संदेह तो जताया, लेकिन कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना से परिजन और ग्रामीण सन्न, वजह को लेकर तमाम चर्चाएं
मुकेश का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिलने के बाद हर कोई सन्न रह गया। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। उसे हंसमुख स्वभाव का बताया गया। उसकी मौत को लेकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है, लेकिन कारण सामने नहीं आ सके हैं। मुकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई 12 वर्षीय देवेंद्र और आठ साल का नीलेश हैं। एक साल पहले मामा की मौत हो जाने पर मुकेश परिजनों की रजामंदी से अपनी मामी के साथ रहने लगा था। पूरा परिवार एक ही मकान में रहता है। आत्महत्या करने के पीछे कोई वजह भले ही सामने न आ सकी हो, लेकिन गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कारण को लेकर परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। - शहरोज अनवर, इंस्पेक्टर न्यूरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed