{"_id":"5c6ab6b0bdec2256646abe34","slug":"201550497456-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल परिसर में पानी की मोटर खोलते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल परिसर में पानी की मोटर खोलते रंगे हाथ पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर में सीएमओ कार्यालय के सामने एक बिल्डिंग के पीछे लगी पानी की मोटर खोलते वक्त एक चोर पर अस्पताल परिसर में राउंड लेते वक्त सीएमएस की नजर पड़ी। इसके बाद स्थानीय कर्मचारियों की मदद से चोर को रंगे हाथ मोटर खोलते हुए पकड़ लिया गया। दो मोटर चोर के पास से बरामद की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को हिरासत में लेकर कोतवाली में ले गई। जिला अस्पताल परिसर में पूर्व में सीएमओ कार्यालय से कंप्यूटर, बाहर लगे एसी का कंप्रेशर, बाइक चोरी की वारदात हो चुकी है। इसको लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए है फिर भी चोर सक्रिय है। मामला सोमवार सुबह करीब 12 बजे का है। सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन जिला अस्पताल का राउंड ले रहे थे। प्रथम फ्लोर पर पहुंचते ही उनकी नजर सीएमओ कार्यालय के सामने बनी बिल्डिंग के पीछे पानी की मोटर खोल रहे चोर पर पड़ी। तुरंत ही इसकी जानकारी स्थानीय कर्मचारियों के साथ पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय कर्मचारियों ने चोर को पानी की मोटर खोलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। दो पानी की मोटर के साथ लोहे के एंगिल भी चोर के पास मिली बोरी से बरामद किए गए। यूपी-100 चोर को पकड़कर कोतवाली ले गई। पूछताछ में पकड़े चोर ने अपना नाम रईस अहमद निवासी देशनगर कॉलोनी बताया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। अस्पताल कर्मी अनिल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।