फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुजारी के दो बैंक खातों से उड़ाए 49 हजार

पुजारी के दो बैंक खातों से उड़ाए 49 हजार

Thu, 03 Jan 2019 09:58 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पुजारी के दो बैंक खातों से उड़ाए 49 हजार
बैंक ऑफ बड़ौदा
जालसाज ने बैंककर्मी बन अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

पीड़ित ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज नहीं

पीलीभीत। बैंक कर्मचारी बनकर जालसाज ने पुजारी को कॉल कर एटीएम बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद विश्वास में लेकर उसके दो खातों से जुड़ी जानकारी जुटा ली। यही नहीं मोबाइल पर आया ओटीपी कोड भी जान लिया। इसके बाद दोनों खातों से 49 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने के बजाए सुनगढ़ी पुलिस ने जांच की बात कहकर टाल दिया। इसकी रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं की गई है।

छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी मुनेंद्र पाल ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रामलीला रोड स्थित एक मंदिर में पूजापाठ करते हैं। इसके अलावा गांव में उनकी खेती है, जिसको बटाई पर दे रखा है। उनका खाता इलाहाबाद बैंक नौगवां पकड़िया और बैंक ऑफ बड़ौदा नाद बिलसंडा में है। 31 दिसंबर को दोपहर करीब 12.49 बजे एक व्यक्ति ने उनको कॉल कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया। एटीएम बंद होने की बात कहते हुए पहले आधार कार्ड नंबर पूछ लिया। इसके बाद दोनों खातों से जारी कराए गए एटीएम कार्ड की डिटेल जान ली। इस दौरान मेसेज के जरिए आए ओटीपी कोड को पूछने के बाद कॉल काट दी। जिसके कुछ देर इलाहाबाद बैंक वाले खाते से 25 हजार और बैंक ऑफ बड़ौदा से 24 हजार कुल 49 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर खातों से रकम निकाले जाने का मेसेज देख उनके होश उड़ गए। बैंक से जानकारी करने के बाद पीड़ित ने अब मामले की तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने पुजारी से हुई जालसाजी को गंभीरता से नहीं लिया। उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed