{"_id":"5a50cfb34f1c1b5c248b6a5e","slug":"201515245491-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी और बरखेड़ा में छापेमारी, नहीं मिला दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहेड़ी और बरखेड़ा में छापेमारी, नहीं मिला दुष्कर्म का आरोपी
Updated Sat, 06 Jan 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी और बरखेड़ा में छापामारी, नहीं मिला दुष्कर्म का आरोपी
कई स्थानों पर दबिश देने के बाद बैरंग लौटी कोतवाली पुलिस
छह माह पूर्व क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। छह माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में बरखेड़ा और बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने छापामारी की। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। नतीजतन दोनों स्थानों पर कार्रवाई करने के बाद पुलिस शुक्रवार को बैरंग लौट आई है।
कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर छह माह पूर्व उसके और दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में महिला के बयान कराए जाने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई। कई बार दबिश देने के बाद भी आरोपी पुलिस को नहीं मिल सके। इस मामले की विवेचना पहले एसआई चेतराम वर्मा कर रहे थे, उनके स्थानांतरण के बाद विवेचना खकरा चौकी इंचार्ज जयराम को दी गई। बृहस्पतिवार को आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम को बहेड़ी और फिर बरखेड़ा भेजा गया था, लेकिन दोनों स्थानों पर दबिश के बाद भी कोई नहीं मिल सका है। बरखेड़ा स्थित मकान पर पुलिस को ताला लटका मिला। आरोपियों की लोकेशन पता करने के लिए सुरागरसी कराई जा रही है।