फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बरेली से चोरी छह बाइक बरामद, दो लिफ्टर गिरफ्तार

बरेली से चोरी छह बाइक बरामद, दो लिफ्टर गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2017 06:10 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
बरेली से चोरी छह बाइक बरामद, दो लिफ्टर गिरफ्तार
बाइक चाोर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीलीभीत। चोरी की छह बाइकों के साथ दो लिफ्टर पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से बरेली से चोरी की गई छह मोटर साइकिलें बरामद की गईं हैं। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी ने टीम को पांच हजार नकद इनाम की घोषणा की है।

बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल की अगुवाई में एक टीम का गठन किया था। इसमें कोतवाली और स्वाट टीम को शामिल किया गया। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चंदोई स्थित कब्रिस्तान के पास दो आटो लिफ्टर चोरी की बाइकों की सौदेबाजी करने आए हुए हैं। सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी इंद्रजीत भदौरिया, एसएसआई राजकुमार भारद्वाज, कांस्टेबल अतेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, मोहम्मद अली, राजेंद्र कुमार ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने बरेली के सुभाषनगर, प्रेमनगर इलाके से चोरी छह बाइक बरामद की। इस दौरान दो आटो लिफ्टर बहेड़ी (बरेली) के आमटांडा गांव निवासी नरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश और उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) खटीमा क्षेत्र के ग्राम पुलिइया निवासी पंकज दत्ता पुत्र राजेश को धर दबोचा। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी शातिर बाइक चोर है। वह चोरी की बाइकों को उत्तराखंड में बेचा करते हैं। पुलिस टीम को पांच हजार इनाम दिया गया है। आटो लिफ्टर के पकड़े जाने और बाइकें बरामद होने की सूचना बरेली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed