फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बार अध्यक्ष का निकला जजी परिसर में मिला सूटकेस

बार अध्यक्ष का निकला जजी परिसर में मिला सूटकेस

Sun, 18 Jun 2017 06:39 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
बार अध्यक्ष का निकला जजी परिसर में मिला सूटकेस

विज्ञापन
पीलीभीत। जजी परिसर में लावारिस हालत में मिला सूटकेस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम राठौर का निकला। रात भर के इंतजार के बाद रविवार सुबह तड़के लखनऊ से पहुंचे बम निरोधक दस्ते के कर्मचारियों ने स्कैनिंग के बाद सूटकेस को खोला तो उसमें कागजात निकले। इसके बाद पुलिस ने जीडी में तस्करा डालकर सूटकेस को बार अध्यक्ष के सुपुर्द कर दिया है। मामले को लेकर रात भर जजी परिसर और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा रहा।

शनिवार शाम को जजी परिसर स्थित एक चबूतरे में एक सूटकेस लावारिस हालत में रखा मिला था। इसकी सूचना मिलने पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाल देशपाल पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूटकेस में नंबर कोड पड़ा होने पर पुलिस को अप्रिय वारदात का अंदेशा सताने लगा। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम-एसपी को अवगत कराया गया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई। पहले मेरठ से बम निरोधक दस्ता आने की बात तय हुई, लेकिन बाद में उसके प्रधानमंत्री कार्यक्रम में ड्यूटी पर होने का पता लगने पर लखनऊ की टीम को बुलाया गया। इधर रात भर पुलिस सूटकेस को रेत की बोरियों से दबाकर जजी परिसर में सुरक्षा में लगी रही। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे लखनऊ का बम निरोधक दस्ता एसआई नरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में जजी परिसर में पहुंचा। सर्वप्रथम मौके पर हालात भांपने के बाद टीम ने अपनी किट पहनी और सूटकेस को स्कैन करके देखा। इसमें सब संतोषजनक पाए जाने पर उसको खोलकर चेक किया। जिसके बाद सूटकेस में विभिन्न मुकदमों से संबंधित अभिलेख मिले। आईकार्ड मिलने पर सूटकेस बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम राठौर का होने की पुष्टि हुई। इस दौरान कई न्यायिक अधिकारी भी मौके पर थे। जिन्होंने पूरी कार्रवाई को देखा। सूटकेस का रहस्य सुलझाने के बाद बम निरोधक दस्ता वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गया। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मामले को गंभीरता से लिया गया था। कोतवाली की जीडी में तस्करा डालने के बाद सूटकेस अधिवक्ता संतराम राठौर को दे दिया गया है। वह इसको जजी परिसर में भूल गए थे। मामले मेें कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed