फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े, सींग मिलने पर तनाव

धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े, सींग मिलने पर तनाव

Tue, 22 Jan 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े, सींग मिलने पर तनाव
इसी धार्मिक स्थल पर मिला मांस का टुकड़ा - फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद (पीलीभीत)। गणतंत्र दिवस से चंद दिन पहले फिजा बिगाड़ने की कोशिश करते हुए सुंदरपुर गांव में खुराफात की गई। धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े और सींग डाल दिए गए। कुछ ही देर में शोर मचा और काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया। मौके पर मिले मांस को कब्जे में लेकर साफ-सफाई करा दी गई। अब अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव की है। गांव के शिव मंदिर में नेतराम और नंदराम पुजारी हैं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर की साफ सफाई करने के बाद नेतराम पूजा कर चले गए। दो घंटे बाद सात बजे नंदराम मंदिर पहुंचे। इस बीच मंदिर में मांस के टुकड़े और गोवंशीय पशु के सींग पड़ा देख उनके होश उड़ गए। शोर पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना को लेकर नाराजगी जताई। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर जहानाबाद एसके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो उनकी भी धड़कने बढ़ गईं। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर सख्त कार्रवाई का विश्वास दिलाया, फिर जाकर भीड़ शांत हो सकी। पुलिस ने मांस के टुकड़े और सींग कब्जे में लेकर मंदिर परिसर की सफाई कराई। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती मंदिर के बाहर कर दी गई है। चौकीदार लीलाधर की तरफ से अज्ञात के खिलाफ धारा 295 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकताओं ने भी जताई नाराजगी, खंगाले खेत
सुंदरपुर गांव में शिव मंदिर में की गई खुराफात के बाद एक तरफ पुलिस आरोपियों का पता लगाने में नाकाम साबित रही। वहीं ग्रामीण इसको सीधे तौर पर गांव में पनप रहे गोकशी के कारोबार से जोड़ते दिखाई दिए। साफ कहा कि प्रतिदिन गोवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस की तस्करी जारी है, लेकिन जहानाबाद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। घटना की चौकीदार लीलाधर से मिली सूचना के बाद जब जहानाबाद पुलिस सुंदरपुर गांव पहुंची तो पहले से ही काफी ग्रामीण जमा हो चुके थे। पुलिस के आश्वासन पर वह शांत तो हुए लेकिन गोकशी का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले काफी समय से उनके गांव में खेतों और तालाब के किनारे गोकशी की जा रही है। रोजाना किसी न किसी खेत या फिर तालाब में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलते रहते हैं। इसकी शिकायतें किए जाने के बाद भी कोई सख्त कदम पुलिस की ओर से नहीं उठाए गए। उन्होंने गोकशी के आरोप तो किसी पर नहीं लगाए, लेकिन इसकी रोकथाम की मांग की। इधर, जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने जब गोकशी को लेकर ग्रामीणों के बयान सुने तो वह भी इसके सबूत जुटाने का प्रयास करते रहे। ग्रामीणों संग जाकर खेतों को तलाशा, तालाब के पास भी गए। हालांकि उनको कुछ नहीं मिल सका। पुलिस ने ग्रामीणों के इस आरोप के बाद गोकशी किसी कीमत पर न होने देने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार की तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में तनाव की स्थिति नहीं है, माहौल पूरी तरह से शांत है। जहानाबाद पुलिस को छानबीन में लगाया गया है। आरोपियों का पता लगाकर जल्द जेल भेजा जाएगा। रोहित मिश्र-एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed