{"_id":"5c325178bdec22571d7e0986","slug":"191546801528-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के लिए चुनौती बनी जालसाज की गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के लिए चुनौती बनी जालसाज की गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। धोखाधड़ी और जानलेवा हमला करने के मामले में 12 साल से फरार चल रहे जालसाज की गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। कुर्की उद्घोषणा नोटिस चस्पा करने के बाद भी आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ, न ही पुलिस के हत्थे चढ़ सका। ऐसे में अब न्यायालय के आदेश की अवमानना को लेकर उसके खिलाफ ठेका चौकी प्रभारी सिद्धार्थ गोस्वामी की ओर से 174-ए के तहत एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2007 में दर्ज धोखाधड़ी और जानलेवा हमला करने के मामले में आवास विकास कॉलोनी निवासी बलवीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह आरोपी है। वह अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। 20 सितंबर 2018 को न्यायालय से कुर्की उद्घोषणा नोटिस प्राप्त कर आरोपी के घर पर चस्पा कराया गया था। इसके बावजूद अभी तक वह हाजिर नहीं हुआ है। इसी के चलते कार्रवाई की गई है। आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए कुर्की की तैयारी की जा रही है। इनाम घोषित कराने के लिए भी विभागीय कार्रवाई जारी है।