फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आरोपी पर पुलिस मेहरबान, पीड़ित परिवार परेशान

आरोपी पर पुलिस मेहरबान, पीड़ित परिवार परेशान

Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पर पुलिस मेहरबान, पीड़ित परिवार परेशान
11 पीबीटीपी 15
विज्ञापन



आरोपी पर पुलिस मेहरबान, परिवार परेशान
क्रासर...
एनसीआर दर्ज कर ली गई लेकिन मौके पर जाकर नहीं की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मामूली कहासुनी के बाद एक दबंग ने दंपति व उनके चार साल के बेटे की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली। मौके पर पहुंच जांच करने की भी जहमत नहीं उठाई। दंपति का आरोप है कि आरोपी के डर के कारण वह अपने मकान को छोड़कर रिश्तेदार के घर गुजर बसर कर रहे हैं। इसकी एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी नंदरानी पत्नी विनोद कुमार ने एसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि वह वर्तमान समय में मोहल्ला नखासा में किराए के मकान में रहती है। इसी मकान में रहने वाला एक युवक अपराधी किस्म का है। वह आए दिन उनको परेशान करता रहता है। नौ अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे पति मजदूरी कर घर आए। इसके बाद आरोपी ने बेवजह गालीगलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने दंपति की पिटाई कर दी। यही नहीं चार साल के बेटे को भी पीटकर घायल कर दिया। इसकी शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की गई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर एनसीआर दर्ज की। आरोप है कि एनसीआर दर्ज होने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर जांच करने नहीं आया। इधर, आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। जिस वजह से वह मोहल्ला नई बस्ती में रिश्तेदार के घर रहने को मजबूर हैं। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed