{"_id":"5b4cf4344f1c1b8f568b4b3b","slug":"191531769908-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा मांगी
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी नरेंद्र त्यागी पांच जून से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना ईष्ट देव मानकर रात दिन धूप में खडे़ होकर तपस्या कर रहे हैं। वह मौन रख रहे हैं। रविवार को दिन के समय वह अकेले तपस्या कर रहे थे।
तपस्या कर रहे नरेंद्र त्यागी के पुत्र अनुज त्यागी सोमवार को ग्रामीणों के साथ खेकड़ा सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर सीओ वंदना शर्मा को दी तहरीर में कहा रविवार को घर के सभी सदस्य किसी कार्य से बाहर थे। घर में उनके पिता नरेंद्र त्यागी अकेले थे। वह मुख्यमंत्री की तपस्या में लीन थे। इसी दौरान घर में दो युवक घुसे। और कहा कि योगी भगवान नहीं है। इस तपस्या को अभी खत्म कर दो अन्यथा परिणाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने दोनों युवकों को मौन के चलते बिना बोले तपस्या खत्म न करने का इशारा किया। तो उक्त दोनों युवकों ने उनके साथ खींचतान की और गाली गलौच कर परिणाम भुगत लेने की धमकी देकर चले गये। तपस्या कर रहे नरेंद्र त्यागी के पुत्र अनुज त्यागी ने सीओ से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की। सीओ ने मामले की जांच करा सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस दौरान मांगेराम, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव देवेंद्र धामा, राजपाल धामा, प्रशांत धामा, प्रमोद त्यागी, सुनील कुमार, शेरसिंह, विकास, अजय, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।