फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीजल की बकाएदारी के हड़प लिए दो लाख

डीजल की बकाएदारी के हड़प लिए दो लाख

Mon, 19 Mar 2018 09:15 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
डीजल की बकाएदारी के हड़प लिए दो लाख
डीजल का दो लाख रुपये बकाया हड़प लिया
विज्ञापन

तगादा करने पर पंप मालिक को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। डीजल की बकाएदारी के दो लाख रुपये मांगने पर उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के एक ट्रांसपोर्टर ने पेट्रोल पंप मालिक से अभद्रता कर दी। तीन साल तक आरोपी टालमटोल करता रहा। इसके बाद तगादा करने पर रुपये देने से इनकार कर पंप मालिक को धमकी दे डाली। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर सोमवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला सिविल लाइन निवासी आलोक गोयल ने बताया कि उनका नकटादाना चौराहा पर पेट्रोल पंप है। उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रामपुर रोड गुरुद्वारा के करीब रहने वाले न्यू दशामेश ट्रांसपोर्ट के स्वामी राजेंद्र को तीन साल पहले दो लाख रुपये का डीजल दिया था। इसकी पेमेंट के लिए कहने पर आरोपी ने कई दिनों तक टालमटोल की। इसके बाद भी रुपये नहीं दिए। मई 2017 में आरोपी से संपर्क कर रुपये मांगे गए तो उसने टाल दिया। इसके बाद तगादा करने पर लगातार रुपये देने से इनकार कर रहा है और मांगने पर अपशब्द कहने के साथ ही धमकी दी जा रही है। कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रांसपोर्ट स्वामी राजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed