{"_id":"5a2a70a34f1c1b60678c0042","slug":"191512730787-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, किसान की मौत
Updated Fri, 08 Dec 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास शुक्रवार सुबह दस बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार किसान निसरायन गौटिया निवासी 65 वर्षीय टीकाराम की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के निसरायन गौटिया निवासी टीकाराम पुत्र ताराचंद खेती करते थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे वह काम के सिलसिले में पीलीभीत आए थे। पूर्वाह्न दस बजे बाइक से गांव लौटते वक्त टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास पहुंचते ही किसान की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में टीकाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को परिवार वालों से बातचीत कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो