{"_id":"593945184f1c1b9c158b45a7","slug":"191496925464-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो डीजल चोर पकड़े, मौका पाकर एक भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो डीजल चोर पकड़े, मौका पाकर एक भागा
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने स्टैंड चौराहे के निकट एक डंपर से डीजल चुराते हुए दो युवकों को रंगेहाथों दबोच लिया। जबकि एक युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से डीजल केन बरामद की हैं।
उपनिरीक्षक रामवीर ने बताया कि बुधवाररात लगभग 11 बजे वह गश्त करते हुए बारह पत्थर से ईदगाह चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में बस स्टैंड चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े एक डंपर से तीन युवक डीजल चुरा रहे थे। डंपर चालक जिला लखीमपुर के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रोशननगर निवासी शिशुपाल पड़ोस में स्थित होटल में खाना खाने गया था। पुलिस ने डीजल चुरा रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करनी शुरू की, लेकिन इसी बीच एक युवक अंधेेरे का लाभ उठाकर भाग गया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दीपक उर्फ विकास निवासी जिला हरदोई, थाना शाहबाद क्षेत्र के नगला कल्लू गांव का निवासी है। उसने अपने साथी का नाम अतुल कुमार निवासी शाहजहांपुर बताया है। पुलिस ने उनके कब्जे से डीजल निकालने का पाइप, 50-50 लीटर डीजल भरी दो केन व एक कार बरामद की है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार सहित सभी सामान सीज कर पकड़े गए अतुल का चालान कर दिया है।