फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चौबीस घंटे में सात गांवों में लगी आग

चौबीस घंटे में सात गांवों में लगी आग

Mon, 13 May 2019 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
चौबीस घंटे में सात गांवों में लगी आग
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के सात गांवों में 24 घंटे के दौरान हुई अग्निकांड में दो लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। आग में झुलस कर एक पशु की मौत हो गई है। जबकि एक किशोरी झुलस गई। आग गांव पुरैना निवासी रामकृष्ण, शेखापुर के नत्थूलाल, रामसिंह, राजपाल के घरों, गांव गुलड़ा मचवापुर निवासी ओमप्रकाश, गांव रामपुर अमृत निवासी मुनीष कुमार की पशुशाला, गांव परसिया निवासी सर्वेश कुमार और गांव वहादियां निवासी नवरत्न सिंह के गन्ने के खेतों में लगी। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घरों में लगी आग से छप्पर, कपड़े, नकदी, बर्तन, भूसा और लकड़ी आदि सामान जल गया। पशुशालाओं में लगी आग से भी काफी नुकसान हुआ। रामकृष्ण की एक पड़िया की जलकर मौत हो गई है। आग बुझाने के प्रयास में रामकृष्ण की पुत्री मधु झुलस गई। सभी पीड़ितों ने सोमवार को तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है, इसके अनुसार आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed