{"_id":"5cc9d891bdec22078e0aa4be","slug":"181556732049-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, ये भी तो पता लगाइए बेटी के आत्महत्या की क्या रही वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साहब, ये भी तो पता लगाइए बेटी के आत्महत्या की क्या रही वजह
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर में किराये पर कमरा लेकर रह रही जहानाबाद की युवती के फंदा लगाकर जान देने के मामले में एक माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। परिवार की ओर से दी गई तहरीर पर न तो रिपोर्ट दर्ज की गई, न ही अब तक खुदकुशी के पीछे वजह पुलिस तलाश सकी है। ऐसे में पिता ने कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अब एएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने मामले में सीओ सिटी से जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कनाकोर सकतपुर गांव निवासी किसान जितेंद्र पाल सिंह की 22 वर्षीय पुत्री सभ्यता शहर के एकता नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। वह पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। एक अप्रैल को उसका शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होना बताया गया। जिसके बाद मामला आत्महत्या का निकला तो पुलिस भी कार्रवाई भूल गई। बुधवार को युवती के पिता जितेंद्र पाल सिंह ने एएसपी से दुखड़ा सुनाया। उन्होंने पहले तो बेटी की हत्या की आशंका जताई। हालांकि एएसपी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में जानकारी देने के बाद उन्होंने अब तक खुदकुशी की वजह जानने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कदम न उठाए जाने पर नाराजगी जताई। मामले की गहनता से जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई। यह भी कहा कि घटना के बाद से पुलिस ने सभ्यता का मोबाइल भी परिवार को वापस नहीं दिया है। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराना चाह रहे हैं, जबकि पोस्टमार्टम में खुदकुशी करने की पुष्टि हो चुकी है। खुुदकुशी की वजह का पता लगाने के लिए सीओ सिटी को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है। इसके अलावा युवती का मोबाइल परिवार को वापस कराया जाएगा। इसके लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।