फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बहनोई को बनाया बंधक, युवती से दुष्कर्म का आरोप

बहनोई को बनाया बंधक, युवती से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 01 Jan 2018 05:17 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
बहनोई को बनाया बंधक, युवती से दुष्कर्म का आरोप
बहनोई को बनाया बंधक, युवती से दरिंदगी
विज्ञापन

क्रासर...
जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की छह पर रिपोर्ट, दो गिरफ्तार
क्रासर....
भड़ा-छितौनिया मार्ग पर रविवार दोपहर एक बजे वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद/ पीलीभीत। भूड़ा-छितौनिया मार्ग पर रविवार दोपहर करीब एक बजे बहनोई के साथ आ रही युवती को लोगों ने पकड़ लिया। पांच युवक बहनोई से मारपीट करते रहे, इसके अलावा एक आरोपी युवती को पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया और दरिंदगी की। पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। इसके बाद दबिश देकर बहनोई से मारपीट करने वाले पांच लोगों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नवाबगंज (बरेली) क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय युवती ने बताया कि रविवार दोपहर को वह अपने बहनोई के घर जहानाबाद आ रही थी। उसको बहनोई बाइक से लेकर आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे भूड़ा-छितौनिया मार्ग पर गन्ने के खेत के पास लघुशंका करने के लिए उन्होंने बाइक रोक दी। इस बीच मगरासा गांव निवासी संदीप, बाबूराम, अनिल, रुपेश, बंटू और शिवशंकर खेत से निकलकर बाहर आए और छेड़छाड़ करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने बहनोई से मारपीट शुरू कर दी। पांच युवक बहनोई को पकड़कर पीटते रहे और आरोपी संदीप पीड़िता को पकड़कर गन्ने के खेत में खींच ले गया, जहां उसने दरिंदगी की। दरिंदगी के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर जाकर दोनों ने परिवार वालों को घटना बताई। इसके बाद शाम को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। युवती से दरिंदगी का पता लगने पर सीओ सदर योगेंद्र सिंह, एसएचओ किरनपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। इसके बाद युवती से मिली तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की गई। एसएचओ ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दो आरोपी बाबूराम और बंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed