फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   173 people inhibitory action

173 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
 कोतवाली पुलिस ने चुनाव में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में 11 गांवों के 173 संदिग्ध लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि जल्लापुर, सायर, कंधरापुर, महादेवा गांवों के दस-दस, रिछुलिया के 14, रसूला, अभयपुर चैना नकटी के 13-13, भैसटा जलालपुर के 12, चुर्रासकतपुर के 15, रढै़ता के 32 और रसयांखानपुर के 34 संदिग्ध लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया की एसडीएम न्यायालय में रिपोर्ट भेजकर इन निरुद्ध लोगों को 50-50 हजार रुपयों के मुचलकों से पाबंद कराने की संस्तुति की गई है। इसी क्रम में गांव चंदपुरा निवासी चमन प्रकाश और गांव रोहनिया निवासी भागीरथ को शांति भंग करने की आशंका में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बाजार कटरा में जुआ खेलते समय पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोहल्ला बाजार कटरा के विक्रम जायसवाल, निर्भय कुमार, सोनू जायसवाल, रोमी जायसवाल और मुकेश कुमार शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed