फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Donation box, crown and bell stolen from temple

Roorkee News: मंदिर से दानपात्र, मुकुट और घंटा चोरी

Sat, 10 Oct 2026 08:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Donation box, crown and bell stolen from temple
क्षेत्र के टोड़ा गांव स्थित एक मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से दानपात्र, मुकुट, घंटा समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


रुड़की कोतवाली पुलिस के अनुसार, रमेश गिरी ने मंदिर में चोरी होने की सूचना दी। बताया गया कि शुक्रवार रात चोर मंदिर में घुसे और वहां रखा दानपात्र, मुकुट, घंटा व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह घटना का पता चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

साथ ही मंदिर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की वारदात का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed