{"_id":"5c913765bdec222dcd5a81c2","slug":"171553020773-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन सख्त, चार जोन और 15 सेक्टर में बांटी होली की सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन सख्त, चार जोन और 15 सेक्टर में बांटी होली की सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मंथन कर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए हैं। चुनावी माहौल होने की वजह से इस पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि होली के माहौल के बीच शांति व्यवस्था बिगाड़ने को कोई खुराफात न हो। इसके लिए पुलिस और पीएसी के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स को भी तैनाती दी गई है। होलिका दहन स्थल से लेकर आम गली मोहल्लों पर नजर रखने की तैयारी है। आज बुधवार से ही ड्यूटी शुरू हो जाएगी। इसको लेकर पैनी निगाह रखने के निर्देश मातहतों को दिए गए हैं। खासकर मुहूर्त से पहले कोई होलिका दहन कर खुराफात न करें, इसको लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। संभ्रांत लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि जिले की सुरक्षा को चार जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। चुनाव को लेकर जिले में मौजूद पैरामिलट्री फोर्स को भी इस ड्यूटी में शामिल किया गया है। 39 कलस्टर मोबाइल भी बनाई गई है, जोकि गश्त पर रहेंगी। सुरक्षा में 15 इंस्पेक्टर, 90 दरोगा, 700 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल और मुरादाबाद पीटीसी से आए 40 दरोगा तैनात किरए गए हैं। हर थाने से एसएसआई मोबाइल और चौकी प्रभारी की अलग गश्त पार्टी बनी है। यूपी 100 पुलिस और कार्यालय के स्टाफ को भी होली सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। एएसपी रोहित मिश्र और एडीएम सुपर जोनल ऑफिसर बनाए गए हैं। इसके अलावा हर जोन में संबंधित सर्किल के एसडीएम और सीओ को प्रभारी बनाया है। सेक्टर प्रभारी 15 इंस्पेक्टर रहेंगे। सभी को क्षेत्र में भ्रमण पर रहकर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जहानाबाद, देशनगर समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष नजर
होली को लेकर वैसे तो अधिकारियों ने पांच साल के रिकार्ड खंगाले थे। इसमें होली के दिन कोई खास विवाद निकलकर सामने नहीं आया। शहर में 2015 में पेट्रोल पंप प्रबंधक निर्मल मिश्रा की रंजिशन दुलहढ़ी के दिन चाकू से गोदकर हत्या करने की घटना अंजाम दे दी गई थी। ऐसे में रंजिशन कोई विवाद न हो, गश्त तेज और लोगों के संपर्क में रहने के निर्देश मातहतों को दिए गए हैं। वहीं बीते साल दशहरा के आसपास मोहल्ला देशनगर में सांप्रदायिक बवाल हो गया था। इसमें एक युवक की आंख चली गई। कई दिनों तक मोहल्ले में पुलिस-पीएसी की तैनाती रही थी।घटना के बाद ये पहली होली है। ऐसे में देशनगर मोहल्ले में विशेष निगाह रखी जाएगी। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर भी लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों चेयरमैन पति और रिटायर्ड फौजी के बीच हुई घटना के बाद बने तनाव को देखते हुए जहानाबाद पर भी अफसर फोकस किए हैं।
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने संभ्रांत लोगों संग की बैठक
होली को लेकर मंगलवार सुबह पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पीस कमेटी बैठक हुई। इसमें डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर समेत अन्य अफसरों ने संभ्रांत लोगों संग बातचीत कर होली की सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर चर्चा की। लोगों से भाइचारे का संदेश देते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। इसके अलावा उनके समक्ष आने वाली समस्याओं को भी सुना और निस्तारण का भरोसा दिलाया। अफसरों ने कहा कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए संभ्रांत नागरिक भी जिम्मेदारी समझें और सहयोग दें। अफवाह पर ध्यान देने के बजाय इसकी सूचना तत्कालील की जाए, सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में एडीएम देवेंद्र मिश्रा, एएसपी रोहित मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया, एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ धर्म सिंह मार्छाल, योगेंद्र कुमार, प्रवीण मलिक, कमल सिंह व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी समेत कई मौजूद रहे।
शहर में सायरन बजाकर गुजरा पुलिस के वाहनों का काफिला
मंगलवार शाम को होली की सुरक्षा में लगाए गए समस्त फोर्स को एकत्र कर पुलिस अधिकारियों ने शहर वासियों को भी सुरक्षा बंदोबस्त का अहसास कराया। सिविल लाइन चौकी से वाहनों में सवार होकर पुलिस का काफिला नकटादाना चौराहा, भूरे खां, खकरा, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा, जेपी रोड, मेन मार्केट, देशनगर, नखासा समेत मुख्य मार्गों से गुजरा। इस दौरान हर तरफ पुलिस के सायरनों की गूंज सुनाई देती रही।