{"_id":"5bb67019867a55291f5ce09f","slug":"171538682905-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद कर आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद कर आरोपी को पकड़ा
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर से तीन दिन पहले एक किशोरी को पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक अपहरण कर ले गया था। किशोरी के पिता ने खेकड़ा थाने में पड़ोस के ही एक युवक पर अपनी पुत्री का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से किशोरी एवं अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बुधवार की रात्रि में किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही परिजनों को किशोरी की बरामदगी की सूचना दी। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से पुत्री का अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी की डाक्टरी कराई। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया अगवा किशोरी को बरामद कर पुलिस ने आरोपी युवक का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया।