फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बंदी को मूंगफली में नशे की गोलियां पहुंचाने की सूचना पर जेल प्रशासन अलर्ट

बंदी को मूंगफली में नशे की गोलियां पहुंचाने की सूचना पर जेल प्रशासन अलर्ट

Mon, 25 Dec 2017 09:54 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
बंदी को मूंगफली में नशे की गोलियां पहुंचाने की सूचना पर जेल प्रशासन अलर्ट
asd - फोटो : Getty Images
मुलाकात के दौरान आने वाले हर सामान पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन


पीलीभीत। जिला कारागार में बंद बाइक चोरी के एक आरोपी को मिलाई के दौरान मूंगफली में नशा पहुंचाए जाने की सूचना पर जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुलाकात के लिए बंदी को दिए जा रहे हर सामान की गंभीरता से चेकिंग कराई गई। साथ ही जेल के कर्मचारियों को भी सतर्क कर दिया गया।
माधोटांडा क्षेत्र के एक युवक को नवंबर माह में पूरनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा बाइक चोरी के आरोप में उसके कई साथियों समेत जेल भेजा गया था। बीते दिनों पेशी से बंदी की वापसी होने के बाद जेल प्रशासन को सूचना मिली कि बंदी को मूंगफली में नशे की गोलियां पहुंचाने की प्लानिंग की गई है। इसको लेकर पूरी योजना बनाई जा चुकी है। इसको मुखबिर द्वारा सटीक सूचना बताने पर जेल प्रशासन में खलबली मच गई है। ऐसे में नशे की गोलियां बंदी तक न पहुंच जाएं, इसे गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

जेलर शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में बंद एक बंदी की पेशी के दौरान ऐसी सूचना मिली थी। ऐसे में मुलाकात को लेकर कराई जा रही चेकिंग को और सख्त कर दिया गया है, ताकि किसी भी कीमत में बंदी तक नशे की गोलियां न पहुंचाई जा सके। जेल स्टाफ सुरक्षा को लेकर सतर्क है। उन्होंने कहा कि जेल में मूंगफली के भीतर नशे की गोलियां पहुंचने के बाद उनके पकड़े जाने को लेकर चल रही चर्चा पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed