{"_id":"59b285bb4f1c1bfa7f8b50ec","slug":"171504871867-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने बैंक खाते से उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज ने बैंक खाते से उड़ाए 50 हजार
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
जालसाज ने बैंक खाते से उड़ाए 50 हजार
बीसलपुर। एक जालसाज ने बैंक अधिकारी बनकर गुरुवार को एक भोलेभाले ग्रामीण से उसके एटीएम का कोड नंबर पूछकर उसके खाते से 50 हजार निकाल लिए हैं।
थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भैनपुरा निवासी रामपाल ने बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा बीसलपुर में खाता है। गुरुवार को किसी जालसाज ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर उनसे उनके एटीएम का कोड नंबर पूछ लिया। अपने साथ होने वाली जालसाजी से अनभिज्ञ रामपाल ने जालसाज को अपने एटीएम का कोड नंबर बेझिझक बता दिया। एटीएम का कोड नंबर मिलते ही जालसाज ने उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। अपने बैंक खाते से 50 हजार निकलने का मेसेज फोन पर आते ही रामपाल को अपने साथ हुई जालसाजी का एहसास हो गया। रामपाल ने तत्काल बैंक शाखा जाकर प्रबंधक को अपने साथ हुई जालसाजी की सूचना लिखित रूप से दे दी है।
---
सांड़ ने दो लोगों को किया घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रढै़ता में गुरूवार को सांड़ ने गांव के ही रामवीर और ओमप्रकाश की पत्नी विनीता देवी को संीग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
---
---
यात्री की रेल कर्मी से विवाद
बीसलपुर। गांव घुंघौरा निवासी ज्ञानी अनिल सिंह की रेलवे स्टेशन पर विश्राम गृह कर्मचारी से चाबी न दिए जाने पर गुरुवार को काफी नोकझोंक हुई।
गांव घुंघौरा निवासी ज्ञानी अनिल सिंह ने बताया कि वह गुरुवार को पीलीभीत जाने के लिए टिकट लेकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। ट्रेन लेट होने के कारण उन्होंने रेलवे स्टेशन विश्राम गृह के कर्मचारी से चाबी मांगी। कर्मचारी ने चाबी देने में आनाकानी की, जिस पर अनिल सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने कर्मचारी को काफी बुराभला कहा। उसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीके सिन्हा को मामले की जानकारी दी। नोंकझोंक के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।