{"_id":"59622aef4f1c1b4c718b46a0","slug":"171499605743-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारा चाकू
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। बच्चों संग कमरे में सो रही विधवा से उसके देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। महिला को मेडिकल के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। शनिवार रात वह अपने दो बच्चों संग सो रही थी। देर रात उसका देवर पवन सिंह कमरे में आया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोप है कि दुराचार करने की कोशिश की। चीख पुकार करने पर आरोपी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। जिस पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने रविवार को थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी देवर से जान का खतरा जताया। कार्यवाहक एसओ मेराज अली ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।