{"_id":"6ad8f1f7753d67558803b1a5","slug":"assaulted-a-supplier-after-being-asked-for-payment-of-outstanding-dues-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113994-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उधार रुपये मांगने पर सप्लायर से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उधार रुपये मांगने पर सप्लायर से की मारपीट
विज्ञापन
सरधना। कुलंजन गांव में मुर्गों के उधार के 17 हजार रुपये मांगने पर एक सप्लायर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोपी, उसकी मां और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सरधना के मोहल्ला पीरजादगान निवासी आरिफ मुर्गों की सप्लाई करते हैं। कुलंजन निवासी एक युवक पर उनके 17 हजार रुपये उधार थे। आरिफ बुधवार सुबह बकाया रुपये मांगने आरोपी की दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी युवक ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने तीन-चार अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर आरिफ के साथ लात-घूसों से मारपीट की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -