फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused who looted ten tonnes of steel bars and a Canter truck arrested following an encounter

Meerut News: दस टन सरिया और कैंटर गाड़ी लूटने वाले तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Three accused who looted ten tonnes of steel bars and a Canter truck arrested following an encounter
जानी पुलिस ने लूट का किया खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द । जानी थाना पुलिस ने कैंटर और उसमें लदे करीब 10 टन सरिये की लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मुठभेड़ मेंअमनित उर्फ धर्म सिंह निवासी कुराली थाना जानी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। रोहित निवासी टिमकिया और रमन निवासी ग्राम जई, भावनपुर, हाल निवासी अफजलपुर पावटी थाना जानी को गिरफ्तार किया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटा गया सरिया, दो आयशर कैंटर और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार, 19 अक्तूबर की देर रात जानी नहर पुल के पास बदमाशों ने बिहार के अरवल निवासी कैंटर चालक विकास कुमार के साथ मारपीट की थी। इसके बाद तमंचे के बल पर कैंटर और उसमें लदा करीब 10 टन सरिया लूटकर फरार हो गए थे। कैंटर स्वामी दक्षिण दिल्ली निवासी रंजीत कुमार की शिकायत पर 20 अक्तूबर को जानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी सिवाल पुल से मोहिउद्दीनपुर जाने वाले रास्ते पर लूटे गए सरिये को दूसरे वाहन में लोड कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमनित उर्फ धर्म सिंह निवासी ग्राम कुराली, थाना जानी, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके से रमन और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed