फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies after being hit by a motorcycle

Ambedkar Nagar News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 21 Oct 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a motorcycle
अनुज (फाइल फाेटो)
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के सुखारीगंज चौराहे के निकट सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हरदोई निवासी युवक की मौत हो गई। युवक इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट पर मजदूरी करता था। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हरदोई जिले के हरपालपुर क्षेत्र के भभूती पलिया निवासी सत्यपाल के अनुसार, उनका छोटा भाई अनुज (23) करीब एक माह पहले गांव के एक अन्य युवक के साथ मजदूरी करने अकबरपुर आया था। वह टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखारीगंज के निकट स्थित इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट में काम करता था। सोमवार रात करीब 8:30 बजे अनुज प्लांट से कुछ दूरी पर स्थित दुर्गा पंडाल में दर्शन-पूजन करने पैदल जा रहा था। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनुज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अनुज तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके बड़े भाई सतेंद्र और सत्यपाल हैं। दो बहनें अंजू और मंजू विवाहित हैं। मां की करीब एक दशक पहले मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से पिता रामकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार और ई रिक्शा की भिड़ंत में चार घायल
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर बनगांव रोड के निकट मंगलवार दोपहर कार और ई रिक्शा की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। अहिरौली क्षेत्र के आशागढ़ तिवारीपुर निवासी छोटेलाल तिवारी की बेटी रुचि (19) अपनी भाभी मनीषा (24) के साथ ई रिक्शा से जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने के बाद घर लौट रही थी। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर नाका चुंगी के निकट विपरीत दिशा से आ रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में रुचि, मनीषा, कटेहरी निवासी तारा वर्मा और ई-रिक्शा चालक केदारनाथ (35) घायल हो गए। टक्कर से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में तारा वर्मा को परिजन नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। देर शाम तक अन्य तीन घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed