फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The couple's last rites were performed after an hour-and-a-half-long protest.

Ambedkar Nagar News: डेढ़ घंटे प्रदर्शन के बाद हुआ दंपती का अंतिम संस्कार

Wed, 21 Oct 2026 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The couple's last rites were performed after an hour-and-a-half-long protest.
मालीपुर के आजनपारा गांव में मंगलवार को दंपती के शव पहुंचने के बाद रोता बेटा व अन्य परिजन। संवाद
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर इलाके के आजनपारा गांव में हुई विष्णु लाल और द्रौपदी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मंगलवार को उनका बड़ा बेटा शनि गांव पहुंचा। शनि को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। छोटे भाई अजीत और बहनों संगम व दीक्षा को गले लगाकर वह फूट-फूटकर रोया। इस बीच परिजनों ने मुआवजे और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद कार्रवाई और आर्थिक सहायता का आश्वासन मिलने के बाद दोनों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

आजनपारा गांव के विष्णु लाल और उनकी पत्नी द्रौपदी के शव सोमवार सुबह चकमार्ग के किनारे पड़े मिले थे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे। बड़ा बेटा शनि घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। वह पटियाला में नौकरी कर रहा था। मंगलवार सुबह करीब 10:36 बजे शनि के गांव पहुंचने के बाद परिवार के दुख के साथ न्याय की मांग भी तेज हो गई। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगे रखीं।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए जलालपुर के एसडीएम सुभाष सिंह और सीओ अनूप सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। कन्नूपुर स्थित तमसा नदी के किनारे घाट पर दोनों शवाें का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले की वृहद स्तर पर जांच शुरू की गई है। एसओजी और मालीपुर थाने की टीमें प्रकरण में पूछताछ कर रही हैं। परिजनों के अनुसार मृतका द्रौपदी का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया और सीडीआर खंगाला जा रहा है। परिजनों के अलावा कई ग्रामीणों से पारिवारिक हाल-माहौल की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

नौकरी, 50 लाख मुआवजे और पक्के मकान की मांग
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जय सिंह राणा और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर विद्यार्थी ने पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें परिवार के एक सदस्य को चतुर्थ श्रेणी की नौकरी, 50 लाख रुपये, एक बीघा जमीन और पक्का मकान देने की मांग की गई। इसके अलावा खेत पर कर्ज होने की स्थिति में उसे माफ करने तथा बच्चों के भविष्य और उनकी शादी के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। पीड़ित परिवार से मिलने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे। समाजवादी पार्टी के डॉ. अभिषेक सिंह ने परिवार को आर्थिक मदद दी। वहीं, बसपा प्रत्याशी दयाराम राजभर ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विसरा रिपोर्ट का इंतजार

एसओजी और मालीपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। अभी तक कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
- अनूप कुमार सिंह, सीओ जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed