फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रक चालक की लापरवाही से मजदूर की गई जान

ट्रक चालक की लापरवाही से मजदूर की गई जान

Mon, 06 May 2019 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक की लापरवाही से मजदूर की गई जान
पीलीभीत। ट्रक चालक की लापरवाही से एक मजदूर की जान चली गई। चालक ने अचानक ट्रक बैक कर दिया, जिससे ट्रक के नीचे सोए मजदूर की पहिया के नीचे आ जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पिहानी (हरदोई) के गांव वेलपंडरवा निवासी रामलोचन पुत्र पुत्तूलाल मजदूरी करते थे। शनिवार को एक ट्रक बरेली से गेहूं लेकर बीसलपुर रोड रुपपुर गांव के पास सूर्या फ्लोर मिल में आया था। बरेली से ट्रक के साथ मजदूर रामलोचन और भोजीपुरा बरेली के गांव रायपुर निवासी इकराम खां भी आए थे। गेहूं का उतार रविवार की रात में होना था, लेकिन किसी वजह से गेहूं नहीं उतारा जा सका। मजदूर इकराम खां और रामलोचन जाकर फ्लोर मिल परिसर में खड़े एक दूसरे ट्रक के नीचे सो गए। उस ट्रक में आटा लोड किया जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे माल लोड होने के बाद ड्राइवर ने ट्रक बैक किया, जिससे ट्रक के नीचे सो रहे रामलोचन पहिया के नीचे आ गए, जिससे कुचल जाने से उनकी मौत हो गई। जबकि इकराम खां बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने पर यूपी 100 और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि रामलोचन अविवाहित थे। सूचना मिलने पर पहुंची उनके भाई विनोद ने पुलिस को तहरीर दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी ट्रक चालक बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलकथान गांव निवासी वीरेंद्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed