फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आठ बीघा गेहूं जला

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आठ बीघा गेहूं जला

Sun, 21 Apr 2019 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आठ बीघा गेहूं जला
करेली (बिलसंडा)। तिलसंडा गांव में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू किया, लेकिन तब तक आठ बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के तिलसंडा गांव निवासी बाज सिंह ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। खेत के पास पावर कॉरपोरेशन का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। रविवार सुबह ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगे। इस बीच एक चिंगारी खेत तक पहुंच गई। जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई और फसल को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर ट्रैक्टर और हैरो से जुताई कर बमुश्किल आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से काफी नुकसान हो चुका था। बाज सिंह ने बताया कि हादसे में उनका करीब आठ बीघा में लगा गेहूं जल गया है।
विज्ञापन

 जल गया दस बीघा गन्ना
गजरौला। थाना क्षेत्र के नकटिया गांव निवासी डालचंद पुत्र सेवाराम खेती करते हैं। उनका खेत घर से डेढ़ किमी की दूरी पर घ्योना गांव में है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को उनके गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दस बीघा गन्ना जल चुका था और आग बुझ चुकी थी। आग लगने के कारणों को लेकर कुछ पता नहीं लग सका है। किसान ने इसकी सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को नहीं दी गई है। हादसे के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed