{"_id":"6a9326097b0926ec4300dd3c","slug":"the-presence-of-leopards-has-spread-panic-in-basantapur-and-ballipur-lakhimpur-news-c-4-bly1052-955977-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की मौजूदगी से बसंतापुर और बल्लीपुर में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की मौजूदगी से बसंतापुर और बल्लीपुर में फैली दहशत
Sun, 30 Aug 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
पलियाकलां/मझगईं। मझगईं रेंज के बसंतापुर और लुधौरी रेंज के बल्लीपुर में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बसंतापुर में तेंदुए ने खेत में चर रही बकरी को मार डाला। वहीं बल्लीपुर में केले की घनी झाड़ियों में तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है।
बसंतापुर निवासी रामश्री शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने एक बकरी पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए को देखकर रामश्री शोर मचाते हुए भागीं। ग्रामीणों ने तेंदुए को तलाशने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बकरी को दबोचकर खेतों के रास्ते जंगल में जा चुका था।
सूचना पर वन विभाग ने मौके पर वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी। मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि बकरी के शिकार की पुष्टि हुई है।
लुधौरी रेंज के गांव बल्लीपुर निवासी ओमबाबू के केले के खेत में भी तेंदुआ दिखाई दिया। केले की घनी झाड़ियों में तेंदुआ होने का वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ इसी खेत में छिपा हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते दिवस तेंदुआ गांव के एक घर में घुसकर पालतू बिल्ली को निवाला बना चुका है।
विज्ञापन
इसके बाद छेदुई पतिया, बल्लीपुर और आसपास के गांवों में दहशत है। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है।