फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Siblings beaten with sticks and clubs; FIR registered against six

Hamirpur News: भाई बहनों को लाठी-डंडों से पीटा, छह पर प्राथमिकी

Sun, 30 Aug 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Siblings beaten with sticks and clubs; FIR registered against six
हमीरपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर में घर के बाहर दोस्तों का इंतजार कर रहे युवक और उसकी बहनों को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कलौलीतीर निवासी शुभम पुत्र शिवशंकर ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि 28 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह घर के बाहर अपने मित्र चेतन और सतेन्द्र के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आलोक यादव, राहुल यादव, अभिषेक यादव पुत्रगण अनिरुद्ध यादव, अतर यादव पुत्र जयराम यादव, विपिन उर्फ बड़े यादव पुत्र बबलू यादव और अजय उर्फ बल्लू पुत्र अमर सिंह यादव वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने शुभम और उसके मित्रों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर शुभम की बहनें अर्चना और श्वेता बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों बहनों को चोटें आईं। पुलिस ने शुभम की शिकायत पर धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल राम आसरे सरोज का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed