फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मायके जाने से रोका तो विवाहिता ने खुद को लगाई आग

मायके जाने से रोका तो विवाहिता ने खुद को लगाई आग

Thu, 28 Dec 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
मायके जाने से रोका तो विवाहिता ने खुद को लगाई आग
आग - फोटो : file
आग बुझाने की कोशिश में पति भी झुलसा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के खांईखेड़ा गांव में घटना से मचा हड़कंप


पीलीभीत। परिवार वालों के बुलावे पर विवाहिता को मायके जाने से रोकने पर खांईखेड़ा गांव के एक परिवार में बुधवार रात साढ़े आठ बजे जमकर विवाद हुआ। पहले विवाहिता की ससुराल वालों से कहासुनी होती रही, इसके बाद विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। आग बुझाने की कोशिश में पति भी मामूली रूप से झुलस गया। ससुराल वालों ने विवाहिता को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खांईखेड़ा निवासी जीतू की शादी दो साल पहले ग्राम जौनापुरी निवासी 26 वर्षीय रेखा से हुई थी। उनका एक साल का बेटा है। ससुराल वालों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व विवाहिता मायके रहकर वापस अपनी ससुराल आई थी। बुधवार शाम को रेखा के परिवार वाले दुबारा आ गए और उसको साथ ले जाने की बात कहने लगे। इस पर पति ने ऐतराज जताया और विवाहिता को घर भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवाहिता के परिवारीजन वापस चले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे इसी बात को लेकर रेखा और ससुराल वालों के बीच कहासुनी होने लगी। पति आंगन में चारपाई पर बैठा हुआ था। इस बीच रेखा ने जल रही डिबरी अपने ऊपर पलट ली और जलने लगी। यह देख ससुरालियों के होश उड़ गए। कुछ ही दूरी पर बैठे पति जीतू ने पहले हाथ से आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी झुलस गया। इसके बाद उसने पानी डालकर आग बुझाई और विवाहिता को जिला अस्पताल भर्ती कराया। ससुराल वालों ने बताया कि घटना की सूचना विवाहिता के परिवार वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed