{"_id":"59ae832c4f1c1b97078b4658","slug":"161504609068-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलीभगत पर गिरी गाज, दरोगा समेत दो निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलीभगत पर गिरी गाज, दरोगा समेत दो निलंबित
Updated Tue, 05 Sep 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। कच्ची शराब के कारोबारियों को संरक्षण देने पर दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। मामला उजागर होने पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर जांच शुरू कराई है। इसके अलावा अन्य थानों व चौकी प्रभारियों को चेतावनी देकर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं।
पूरनपुर के सिरसा गांव में एसपी की स्पेशल टीम की कार्रवाई के बाद गांव में होने वाले कच्ची शराब के कारोबार का न सिर्फ खुलासा हुआ, बल्कि पुलिस की मिलीभगत को लेकर चल रही चर्चाएं भी सही साबित हुई। जानकारी करने पर हल्का दरोगा चंद्रपाल सिंह और वीट सिपाही मोहसिन अंसारी की मिलीभगत निकली। छापेमारी से पूर्व उक्त पुलिसकर्मियों ने कच्ची शराब पकड़ने का प्रयास भी नहीं किया था। इसकी रिपोर्ट मिलने पर एसपी कलानिधि नैथानी ने सख्ती अपनाई और दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा अन्य सभी थाना और चौकी प्रभारियों को कच्ची शराब, मादक पदार्थ आदि किसी भी अवैध कारोबार पर कार्रवाई न करने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। स्पष्ट कहा कि चौकी प्रभारी अपने स्तर से क्षेत्र में फैले इस तरह के कारोबार पर अंकुश लगाएं। एसपी की ओर से की गई कार्रवाई का पता लगने के बाद से महकमे में खलबली मच गई है।
------------