फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चीनी मिल के संविदा कंप्यूटर आपरेटर की हादसे में मौत

चीनी मिल के संविदा कंप्यूटर आपरेटर की हादसे में मौत

Wed, 14 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल के संविदा कंप्यूटर आपरेटर की हादसे में मौत
पीलीभीत। असम हाईवे पर रामलीला मोड़ के पास एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार बीसलपुर चीनी मिल के संविदा कंप्यूटर आपरेटर सुमित कश्यप (28) की मौत हो गई। जबकि उसके बहनोई सनी मामूली रुप से घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बीसलपुर चीनी मिल कालोनी के रहने वाले सुमित कश्यप पुत्र विनोद कुमार बीसलपुर चीनी मिल में संविदा कंप्यूटर आपरेटर पद पर काम करते थे। मंगलवार को वह अपनी बहन एकता को उसकी ससुराल छोड़ने के लिए पूरनपुर गए थे। देर शाम बहनोई सनी के साथ स्कूटी से घर के लिए निकले। रात को पीलीभीत के रंगीलाल चौराहा स्थित मकान पर आ रहे थे। असम हाईवे पर रामलीला मोड़ के पास पहुंचते ही ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। यह देख चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बहन को छोड़कर घर लौट रहे सुमित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुजुर्ग मां पुष्पा और पिता विनोद का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पत्नी खुशी बदहवाश है। हर कोई मृतक के दो मासूम बच्चे आरव (2) और मीठू (1) के सिर से पिता का साया उठने पर गमगीन दिखाई दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी गोपीचंद यादव ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। परिवारीजनों से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed