फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नहर में महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप

नहर में महिला का अधजला शव मिलने से खलबली

Wed, 10 Jul 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
नहर में महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप
बिलसंडा (पीलीभीत)। निगोही ब्रांच नहर में महिला का अधजला शव मिलने से नगरिया तिलागिरी गांव में खलबली मच गई। कटान रोकने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगाए गए बांस में शव फंसा देख सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तक की गई जांच में पुलिस शव नहर में बहकर आने और बांस में फंसने की बात मान रही है। फिलहाल छानबीन जारी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है। बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम नगरिया तिलागिरी से होकर निगोही ब्रांच नहर निकली है। ग्रामीण सुबह नहर की तरफ गए तो वहां पर कटान रोकने के लिए लगाए गए बांस में एक महिला का शव फंसा मिला। शव अधजला था और उसका निचला हिस्सा गायब था। यह देख शोर मच गया और ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। इंस्पेक्टर बिलसंडा अतर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। संभवत शव बहकर कहीं से आया है। यहां पहुंचने के बाद बांस में फंस गया। उसको देख शिनाख्त हो पाना बेहद मुश्किल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed