फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Tue, 09 Jul 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी सुमन की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। कोतवाली पुलिस ने सुमन की ओर से उसके पति, ससुर, सास, ननद और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुमन की शादी गांव अभयपुर जगतपुर निवासी सुधीश कुमार से छह मार्च, 2013 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी करने में मायके वालों ने असमर्थता जताई तो उसकी पिटाई की जाने लगी। 15 जून को उसकी पिटाई कर अधमरा कर दिया गया। बाद में ससुराल वाले सुमन को उसके मायके के पास कीचड़ में फेंक गए। सूचना पर उसके पिता राजकुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी डॉक्टरी जांच कराई। पुलिस ने अब सुमन की ओर से उसके पति सुधीश कुमार, ससुर धर्मपाल, सास निर्मला देवी, ननद रेनू, देवर सौम्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed