फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक किया यौन शोषण

शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक किया यौन शोषण

Sun, 30 Jun 2019 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक किया यौन शोषण
सलपुर। शादी का झंासा देकर एक युवती का पांच वर्षों तक यौन शोषण किया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली की चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि एक युवक ने उसे पांच साल पहले शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद से लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। 23 जून को रात 11 बजे वह युवती को उसके घर से ले गया और गांव से बाहर स्थित इंटर कॉलेज में ले जाकर उससे दुराचार किया। 24 जून को जब युवती और उसके घरवालों ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने उन पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी देकर शादी करने से साफ मना कर दिया। अभी तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। रविवार को युवती ने कोतवाली मे मामले की नामजद तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बाबत एसएसआई इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed