{"_id":"5d13754f8ebc3e3c8a2fb6c4","slug":"15615562855-pilibhit-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बच्चा खरीदकर लाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
बीसलपुर। दिल्ली से दस साल के बच्चे को खरीदकर लाने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में नामजद महिला अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि दिल्ली के शहीदनगर इलाके की नूरजहां गली निवासी जावेद के 10 साल के बेटे इरशाद को दो माह पूर्व दिल्ली की ही एक महिला ने बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव चठिया हिल्गी निवासी सिंघारा सिंह के हाथ बेच दिया था। सिंघारा सिंह ने इरशाद से अपने झाले पर काम कराना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर सिंघारा सिंह इरशाद की पिटाई भी करता था। 19 मई को इरशाद किसी तरह वहां से भागकर बीसलपुर कोतवाली आ गया। उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने फोन पर इरशाद की मां जीनत बेगम को दिल्ली से बुला लिया था। जीनत बेगम ने 22 मई को कोतवाली में अपने पुत्र को बेचने के मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट में बालक को खरीदने वाले थाना बिलसंडा क्षेत्र के गंाव चठिया हिल्गी निवासी सिंघारा सिंह को नामजद किया गया और बालक को बेचने वाली महिला को अज्ञात बताया गया। पुलिस ने बुधवार सुबह नगर के बिलसंडा नहर तिराहे के पास से आरोपी सिंघारा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।