फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar in Shivpuri following the death of a young woman.

शिवपुरी: युवती की मौत से मचा हड़कंप, शादीशुदा अमन जाट पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

Wed, 14 Oct 2026 05:03 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 05:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 25 वर्षीय निशा खान की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के भाई ने अमन जाट पर युवती को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगी। 

विज्ञापन
Uproar in Shivpuri following the death of a young woman.
निशा खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 25 वर्षीय युवती निशा खान की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद अमन जाट पर युवती को कथित रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अमन जाट शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद वह युवती को परेशान कर रहा था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे निशा खान के परिजनों को उसके घर में फांसी लगाने की सूचना मिली। बताया गया कि निशा ने घर के एक कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद परिजन निशा को तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रतलाम में युवती की हत्या का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से भागी छात्रा को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के भाई राजुल उर्फ बंटी खान ने अमन जाट पर युवती को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के आरोपों के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। आरोप है कि अमन जाट की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बावजूद वह कथित तौर पर निशा को परेशान कर रहा था।

हालांकि, युवती की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और क्या इस घटना का आरोपों से कोई संबंध है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।मृतका के भाई राजुल उर्फ बंटी खान ने देहात थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, निशा खान की मौत के मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अब जांच रिपोर्ट और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed