फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मुकदमा वापस न लेने पर मायके में महिला को पीटा, जेवर लूटे

मुकदमा वापस न लेने पर मायके में महिला को पीटा, जेवर लूटे

Sun, 23 Jun 2019 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा वापस न लेने पर मायके में महिला को पीटा, जेवर लूटे
पीलीभीत। छेड़छाड़ के पुराने मुकदमे में सुलह का दबाव बनाते हुए ससुराल वालों ने महिला के मायके पहुंचकर धमकाया। ऐसा करने से इंकार किया तो मारपीट की गई। जेवर और नकदी लूट ले गए। एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। गजरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने देवर राजाराम के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ये मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके आकर रह रही है। लबे समय से आरोपी ससुराल वाले मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे हैं। एक जून की रात आरोपी घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि उक्त लोग कुंडल, नाक का फूल और नकदी भी लूट ले गए। कई दिनों तक पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चला। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले में पति रेवती प्रसाद, देवर राजाराम, नन्हीं देवी, चमेली देवी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, लूट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई के निर्देश गजरौला पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed