फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कर्ज का पैसा चुकता, फिर भी एक लाख अतिरिक्त वसूले

कर्ज का पैसा चुकता, फिर भी एक लाख अतिरिक्त वसूले

Sun, 23 Jun 2019 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
कर्ज का पैसा चुकता, फिर भी एक लाख अतिरिक्त वसूले
पीलीभीत। फाइनेंस कंपनी से लोन लेना एक ग्रामीण की मुसीबत बन गया। फील्ड मैनेजर और गारंटर ने लोन चुकता होने के बाद डरा धमकाकर एक लाख रुपये अतिरिक्त वसूल लिए। इसके बाद चेक बाउंस का एक मुकदमा भी ग्रामीण पर दर्ज करा दिया। अब हहै। संगीन आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने एसपी से शिकायत की है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगीपुर भड़रिया निवासी भुवनेश्वर दयाल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक जुलाई 2017 को मोहल्ला दुबे निवासी एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड मैनेजर ने उसको 34500 रुपये का लोन अपनी कंपनी से दिलवाया था। इस दौरान पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर किए हुए दो चेक जमा कराए गए थे। पीड़ित का बरसिया गांव निवासी एक दोस्त गारंटर बना था। लोन ली गई समस्त रकम पीड़ित ने छह सितंबर 2018 को चुकता कर दी। इसकी रिसीविंग भी दे दी गई। आरोप है कि इसके बाद से ही कंपनी के फील्ड मैनेजर और गारंटर अब उसको लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं। एक लाख रुपये अतिरिक्त भी आरोपियों ने वसूल लिए। इसके बाद एक चेक बाउंस का मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। अब भी उसको धमकियां दी जा रही हैं। आरोपियों से परिवार को खतरा जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश बीसलपुर पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

खेत बेचकर भुवनेश्वर ने दिए एक लाख
नगीपुर भड़रिया गांव निवासी भुवनेश्वर दयाल ने बताया कि उन्होंने गृहस्थी चलाने के लिए कोई व्यवसाय शुरू करने के लिए 34500 रुपये का कर्ज लिया था। इस दौरान उनसे ये कहा गया था कि उनको 2900 रुपये प्रतिमाह की 15 मासिक किस्तें जमा करनी होगी। इन सभी किस्तों को उन्होंने जमा कर दिया। इसकी रसीदें भी हैं। बाद में जब दिए गए चेक वापस मांगे तो उनको डराया गया। इस पर उन्होंने खेत बेचकर एक लाख रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed