{"_id":"5d07d1038ebc3e30bb0b2aa9","slug":"156079333413-pilibhit-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच तोला सोने के जेवरात समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तखान में पूर्व बार अध्यक्ष अवधेश चंद्र मिश्रा के भाई के बंद मकान को निशाने पर लेकर चोर पांच तोला सोने के जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट की मदद से सुराग जुटाने का प्रयास किया, हालांकि कोई खासा मदद नहीं मिल सकी। रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे वह अपने परिवार के साथ मकान को ताला लगाकर उत्तराखंड के कैंची धाम गए थे। इस बीच चोर ताला तोड़कर भीतर घुस गए। कमरों में पहुंचकर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर ढाई लाख रुपये, पांच तोला सोने के जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। आधी रात के बाद घर पहुंचने पर उनको घटना की जानकारी हुई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया है। सुराग जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है, जल्द वर्कआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।