{"_id":"5d028c6abdec226de268f293","slug":"156044809610-pilibhit-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदार ने संग्रह अमीन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोरहा में बुधवार को वसूली करने गए संग्रह अमीन को बकायेदार और उसके परिजनों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहसील कार्यालय के संग्रह अमीन तेजराम ने बताया कि वह बुधवार को गांव सोरहा निवासी चंद्रपाल से बैंक लोन के 42 हजार रुपये की वसूली करने गए थे। कर्ज अदा न करने पर उसकी आरसी कट चुकी चुकी है। चंद्रपाल ने बकाया देने में आनाकानी की तो अमीन ने उस पर दबाव बनाया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि चंद्रपाल ने अपने घरवालों की मदद से अमीन तेजराम को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। उनके अभिलेख फाड़ दिए। अमीन किसी तरह उनके चंगुल से बचकर तहसील कार्यालय पहुंचा और एसडीएम सौरभ दुबे को घटना की जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर अमीन ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। प्रभारी इंस्पेक्टर इख्त्यिार हुसैन ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर सरकारी कर्मचारी से गालीगलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी काम में व्यवधान डालने और सरकारी अभिलेख फाड़ने के आरोप में चंद्रपाल, राजपाल, कमल और आकाश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।