फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चुनावी खर्च की रकम डकारने वाला कैशियर गिरफ्तार

चुनावी खर्च की रकम डकारने वाला कैशियर गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
चुनावी खर्च की रकम डकारने वाला कैशियर गिरफ्तार
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव 2009 में कर्मचारियों के सूक्ष्म जलपान और यात्रा भत्ता के लिए भेजी गई रकम डकारने वाले जिला निर्वाचन कार्यालय के कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। लोकसभा चुनाव 2009 में कर्मचारियों को यात्रा भत्ता और सूक्ष्म जलपान कराने के लिए 454425 रुपये भेजे गए थे। इसमें से 354000 रुपये का घोटाला हो गया। खर्चा दिखाने के लिए फर्जी ट्रेजरी चालान का भी इस्तेमाल किया गया था। 28 दिसंबर, 2018 को जिला निर्वाचन कार्यालय के कैशियर दीपेंद्र जौहरी की तहरीर पर इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें तत्कालीन सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिव शर्मा और कैशियर सुभाषनगर कॉलोनी निवासी शैलेंद्र कुमार जौहरी के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना कर साक्ष्य जुटाने के बाद अब कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई को गति दी। कोतवाल वीके मिश्र ने टीम के साथ दबिश दी और आरोपी कैशियर शैलेंद्र जौहरी को उसके मकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी कैशियर ने गबन के लिए अभिलेखों में हेराफेरी की थी। इसके साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं। वर्तमान में वह रिटायर्ड हो चुका है। अभी इस मामले में तत्कालीन सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed