फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुरानी रंजिश में अधिवक्ता से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

पुरानी रंजिश में अधिवक्ता से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Jun 2019 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में अधिवक्ता से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। पुराने विवाद के चलते अधिवक्ता से घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़ित जब शिकायत करने के लिए कोतवाली जा रहा था, तो रास्ते में रोककर बदमाशों ने दोबारा पीटा। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के विनायक बिहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता प्रेम कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मई की सुबह करीब दस बजे वह घर पर मौजूद थे। इस बीच तीन युवक घर में घुस आए। तीनों ने चेहरा कपड़े से छिपा रखा था। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई कर दी। इस बीच एक आरोपी के चेहरे से कपड़ा हट गया। जिसे मैंने पहचान भी लिया। वह जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गौनेरा-गौनेरी निवासी अतुल कुमार था। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। यही नहीं मैं जब कोतवाली शिकायत करने जा रहा था, तो नेहरू पार्क के पास पहुंचते ही दोबारा रास्ते में घेरकर पीटा। प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अतुल कुमार और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed