फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हाथरस का लापता युवक दिल्ली में सकुशल मिला

हाथरस का लापता युवक दिल्ली में सकुशल मिला

Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
हाथरस का लापता युवक दिल्ली में सकुशल मिला
बीसलपुर। हाथरस का लापता युवक दिल्ली में मिला। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। पुलिस उसको साथ ले आई है। बालापट्टी (हाथरस) के रहने वाले वीरेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र विश्वपाल दो मई को अपनी ससुराल बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर कुमिरखा आया था। यहां से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। 15 मई को पिता वीरेंद्र ने ससुराल वालों से इसकी जानकारी की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सके। यह कहा कि विश्वपाल उनके यहां आया ही नहीं था। इसके बाद घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई थी। जिसमें विश्वपाल के ससुराल वालों पर उसको गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। जिसके बाद 29 मई को लापता विश्वपाल को दिल्ली से तलाश लिया। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि विश्वपाल दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसको साथ लाया गया है। वह ससुराल जाने के बजाय दिल्ली चला गया था। विश्वपाल को उसके ससुर छविनाथ के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में दर्ज की गई गुमशुदगी को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed